टोंक: बरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावर में एक महिला की अज्ञात कारणों से हुई मौत, फैली सनसनी
टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र ग्राम मंडावर में सोमवार को एक महिला कि अज्ञात कारणों से मौत हो गई।महिला की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान नरेशी पत्नी शंकर कीर निवासी मंडावर के रूप में हुई है। सूचना पर बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।