गोरौल: वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ एनएच-22 पर गोरौल चौक पर महागठबंधन ने दिया धरना
बुधवार की सुबह 8बजे एनएच 22 के बिचोबीच गोरौल चौक पर वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन द्वारा धरना दी गई । धरना का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख व राजद नेता मुन्ना कुमार कर रहे थे । धरना पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार , मुखिया विकास कुमार, प्रखंड कौंग्रेस अध्यक्ष प्रभात पासवान, सुरेश राय, चंद्रभूषण राय सहित अन्य लोग शामिल हैं।