कन्नौज: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की बैठक, 1,72,278 लोगों को मिलेगा लाभ
कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण से जुड़ी बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दूसरे चरण से जुड़े लाभार्थियों को लाभ दिए जाने की रणनीति बनाई गई। उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण 2025 में जनवरी से मार्च के बीच चलेगा।