बहोरीबंद: बारिश की देरी से बहोरीबंद में धान की रोपाई पिछड़ी, किसान चिंतित
बहोरीबंद क्षेत्र में मानसून सक्रिय होने के बाद धान की रोपाई शुरू हो गई है, लेकिन समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने से रोपाई करीब 10 दिन पीछे चल रही है। किसान अब मोटर पंप से सिंचाई कर रोपाई कराने को मजबूर हैं। बहोरीबंद विकासखंड में करीब 30 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई जाती हैं।