बिलग्राम: फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग पर सरिया लदा ट्राला फंसा, मल्लावां-बिलग्राम रोड पर यातायात घंटों बाधित
Bilgram, Hardoi | Apr 18, 2026 माधौगंज क्षेत्र से शुक्रवार रात सरिया लादकर मल्लावां जा रहा एक ट्राला फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग पर फंस गया।इस घटना के कारण मल्लावा-बिलग्राम रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।ट्राले के सड़क के बीचों-बीच फंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।