कोंच: तुलसी बिगहा सूर्य मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग, ग्रामीणों ने पाया काबू
Konch, Gaya | Mar 28, 2026 आंती थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा स्थित सूर्य मंदिर के समीप शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में ग्राम कंचनपुर निवासी मुकेश यादव की फसल आ गई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिया गया।