पीपलदा: इटावा क़स्बे में बाईपास रोड़ पर मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Pipalda, Kota | Sep 3, 2024 इटावा क़स्बे में बाईपास पर मिले युवक के शव की शिनाख्त होने पर आज उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। सोमवार शाम को इटावा बाईपास पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी मृतक की पहचान मधुसूदन मीणा पीपल्दा बिरम निवासी के रूप में होने पर आज शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है।जांच रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।