सांगानेर: जयपुर में ऑनलाइन बिजनेस की आड़ में दिन भर रेकी कर रात को चोरी करने वाले गिरोह के 2 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
जयपुर के खोराबीसल,कालवाड़ और करधनी थाना इलाके सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन बिजनेस की आड़ में दिनभर रेकी करने के बाद रात को चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने गैंग के आरोपी देव प्रताप सिंह और रुद्राक्ष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवरात व नकदी जप्त की है।