सीतापुर: महिला को रस्सियों से बांधकर लाया गया जिला अस्पताल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
कोतवाली देहात क्षेत्र टेड़वा चिलौला में एक महिला ने अचानक उठकर छत से छलांग लगा दी जिसके बाद पिता महिला को उठाने गया तो पिता को महिला ने काट लिया महिला अजीब हरकत करते हुए हमला कर रही थी परिवार वाले महिला को बांधकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार किया जा रहा है जानकारी के अनुसार महिला को कुछ दिन पूर्व कुत्ते ने काटा था जिसके बाद महिला की हालत खराब हुई थी।