चूरू: गढ़ के पीछे बंद घर के ताले तोड़कर चोरी, कोतवाली पुलिस ने किया मौका मुआयना
Churu, Churu | Sep 25, 2025 चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 43 गढ़ के पीछे अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरी की इस वारदात का गुरूवार को उस वक्त पता लगा। जब बंद मकान में फूल तोड़ने के लिए पड़ोसी आया। जिसने देखा कि घर के मुख्य गेट और कमरे खुले पड़े। जिस सूचना मकान मालिक के रिश्तेदारों व परिजनों को दी गयी।