चूरू: वार्ड संख्या 15 से एक महिला और तीन बच्चे लापता, सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज
Churu, Churu | Sep 24, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र से एक महिला अपने तीन बच्चों सहित लापता हो गई है। महिला के पिता ने चूरू के सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। सदर थाना पुलिस से बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 15 के 59 वर्षीय सलुमुदीन खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी तबसुम बानो 20 सितंबर की रात को बिना बताए घर से निकल गई।