चूरू: सैनिक बस्ती के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को वीरेंद्र चारण ने दी जानलेवा धमकी, कोतवाली थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Sep 24, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती निवासी एक 39 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को वीरेंद्र चारण के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाई को इससे पहले भी रंगदारी के लिये धमकी मिल चुकी है। पीड़ित की रिपोर्ट पर बुधवार को कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।