मरकच्चो: मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो के तत्वाधान में चिल्ड्रन प्रोग्रेसिव विद्यालय गैरागी में डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता रविवार को 12 बजे आयोजित की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को डेंगू के लक्षण, बचाव और साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी।