चंदवारा: जेएमएम जिलाध्यक्ष ने चंदवारा आवास में प्रेस वार्ता कर छात्रों को मोहरा बनाने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने जेजे कॉलेज मुद्दे पर भाजपा पर छात्रों को राजनीतिक मोहरा बनाने का आरोप लगाया है। रविवार को 11 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भोले-भाले विद्यार्थियों को आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जो निंदनीय है।