शाहबाद: महमंद में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, दाने-दाने के लिए मोहताज हुआ अनीस
शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला महमंद में मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से काटकर एकत्रित की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अनीस के अनुसार उसने अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर दी थी। थ्रेसर का इंतजाम कर रहा था। अचानक आतिशबाजी की चिंगारी उसकी एकत्रित गेहूं की फसल पर गिरी जिससे फसल जलकर राख हो गई।