कानपुर: फूल बाग में अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और सपा के नेता आए आगे
फूलबाग क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए शहर कांग्रेस और बीजेपी नेता ने मंगलवार 2 बजे डीएम से मुलाकात की। इसके अलावा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाअधिकारी को पत्र लिख कर लपरवाही करने वालों पर कर्रवाई किए जाने व पीड़ितों के मुआवजा दिए जाने की मांग की। सांसद रमेश ने जिलाअधिकारी कानपुर से फोन पर बात की है।