मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया धान क्रय केंद्र पर एसडीएम सदर ने मारा छापा, 156 किसानों से 9419 कुंतल धान की खरीद
बताते चले की शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे एसडीएम सदर गुलाबचंद ने जिगना थाना क्षेत्र के नरोइया धान क्रय केंद्र पर अचानक छापा मारा इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया एसडीएम सदर ने धान क्रय केंद्र पर किसानों से शासन के निर्देशों के अनुसार खरीद करने के निर्देश दिए केंद्र प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि अब तक 156 किसानों से 9419 कुंटल धान कीखरीद की गई