मिर्ज़ापुर: नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली देहात पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई उसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे उप निरीक्षक तेरसु सिंह पुलिस टीम द्वारा मेवली तिराहे से दो अभियुक्त आकाश व धरमु बिंद निवासी मेवली को गिरफ्तार कर जेल भेजा