मिर्ज़ापुर: जिगना थाना पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना जिगना पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। शुक्रवार की शाम 4:00 बजे। उप निरीक्षक जय जय राम पुलिस टीम द्वारा। अभियुक्त कृपा शंकर निवासी कुशहा थाना जिगना को। गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।