चायल: नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं
नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने सोमवार को चक चमरूपुर स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।उन्होंने लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।