विष्णुगढ़: बेडम-रानीगंज में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया
बेडम-रानीगंज में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मना प्रकृति पर्व सरहुल। डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम-रानीगंज में बुधवार को प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित पीपल के पेड़ के पास विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।