भादरा: मुहर्रम के अवसर पर छबील, शरबत एवं मिल्क शेक सेवा का आयोजन, शहीदाने कर्बला को दी गई श्रद्धांजलि
भादरा में मुहर्रम के मौके पर वार्ड 14 के कायमखानी बास, साहवा-नोहर बाईपास सहित कई स्थानों पर छबील, शरबत, मिल्क शेक और शीतल जल सेवा आयोजित की गई। मौलाना महबूब अहमद कादरी ने इमाम हुसैन व शहीदाने कर्बला की याद में दुआ कराई और उनकी कुर्बानी को सत्य, सब्र, इंसाफ व इंसानियत की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।