जसवंतनगर: मोहल्ला रेलमंडी में स्थित टेलर की दुकान में लगी भीषण आग, सिलाई मशीनें व अन्य कीमती सामान जलकर खाक
रेलमंडी ओवरब्रिज के पास "राकेश टेलर" की दुकान में अचानक आग लग गई। ग्राम चक निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बाजार जाने को दुकान बंद करके गए थे, लौटे तो दुकान के अंदर धुआं-लपटें निकल रही थीं। फायर ब्रिगेड का नंबर न लगने पर लोगों की मदद से पानी मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई गई। हादसे में 5 सिलाई मशीनें, 10 हजार नकदी, ग्राहकों के कपड़े व कागजात समेत सब जल गया।