ईसागढ़: कदवाया पुलिस ने मन्हेटी गांव में कच्ची शराब बेचने पर 28 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
मन्हेटी गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 28 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, कदवाया पुलिस को बुधवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मन्हेटी गांव में बस स्टैंड के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मन्हेटी निवासी सागर यादव उम्र 28 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।