बदनावर: ग्राम खिलेड़ी में बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल में किसान ने लगाई आग, पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री से किया सवाल
Badnawar, Dhar | Oct 24, 2024 ग्राम खिलेड़ी में बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल को एक किसान ने अपने ही खेत मे एकत्रित कर आग लगा दी। जिसका वीडियो क्षेत्रभर में जमकर वायरल हो रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स अकॉउंट पर वीडियो अपलोड किया कर देश के कृषि मंत्री से सवाल किया है।