#आगरा : ताज के साये में जले ‘आशीर्वाद के दीप’, सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगरा में ताजमहल के पास दशहरा घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में हजारों दीप प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न, आवास, आयुष्मान और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से हर वर्ग को सशक्त किया है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही ताज महल मेट्रो स्टेशन पर आगरा मेट्रो कर्मियों, कैलाश मंदिर, सती माता मंदिर (फतेहाबाद), अटल आवासीय विद्यालय और बटेश्वर में भी दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाया गया।
#AgraNews #PMModiBirthday #NaveenJain #AashirwadKaDeep #TajMahal #AgraMetro #SevaPakhwada #Bateshwar #UPNews
Agra, Agra | Sep 18, 2026