पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र, कानबाली और नकदी लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों असतफाक आलम, मो. इरफान उर्फ सोनू और नाजिल आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए मंगलसूत्र, कानबाली, नकदी के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बत