हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा को लगातार स्नेह और सहयोग मिलता रहा है। किसाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता इसका एक महत्वपूर्ण प्रमाण है। पानी और सिंचाई के क्षेत्र में यह परियोजना हमारे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करते हैं।
जैसा कि आप सभी को पता है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पिछले 25 वर्षों से प्रधानमंत्री जी लगातार देश की सेवा में समर्पित हैं। इस दौरान देश ने अनेक बड़े और ऐतिहासिक फैसले देखे हैं तथा देश की आन, बान और शान के लिए दृढ़ता से खड़े एक मजबूत नेतृत्व का अनुभव किया है।
आइए, इस बार प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को एक खास और भावपूर्ण तरीके से मनाएँ।
17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक अपने घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएँ।
-एक दीया प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए।
-एक दीया विकसित भारत के संकल्प के लिए।
आइए, हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रकट करें तथा विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनें।
— श्रुति चौधरी
सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री
हरियाणा सरकार
Bhiwani, Bhiwani | Sep 16, 2026