खरगोन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त थाना ऊन निवासी 35 वर्षीय गणेश पिता चैनसिंह कोली पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 03 माह तक सप्ताह के प्रति सोमवार थाने में उपस्थिति देने का आदेश दिया है।