हुलासगंज थाना परिसर में शुक्रवार के दोपहर 3:00 बजे शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के अध्यक्षता में हुए इस बैठक में पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रतिमा स्थापना को लेकर लाइसेंस को भी अनिवार्य बताया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।