बांधवगढ़: महिला ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
उमरिया में घरेलू प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिला जेल बिल्डिंग के पीछे रहने वाली निशा यादव ने अपने पति हरिनंदन कुशवाहा पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, आरोपी पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।