शाहजहांपुर।गेहूं खरीद को लेकर नया नियम लागू किया गया है। डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी, जिनके पास किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी होगी। खाद्य एवं रसद विभाग तथा कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से यह व्यवस्था लागू की गई है।