धनौरा: घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी, गजरौला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, किया खुलासा
गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते बताया है कि महावीर की सूचना पर मोहल्ला जलाल नगर में छापेमारी करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की ई रिक्शा भी बरामद कर ली गई है। इसमें आरोपी मनीस पुत्र रहिस अहमद, तालिब पुत्र शफीक अहमद, सुफियान पुत्र नवाब अली निवासी मोहल्ला जलाल नगर है।