सरदारशहर: रंगाइसर निवासी 27 वर्षीय युवक बिना बताए घर से निकला, वापस नहीं लौटा, पुलिस थाने में गुणसूदगी मामला दर्ज
एएसआई गोरुराम प्रजापत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की रंगाईसर निवासी भंवरलाल पुत्र रावताराम जाट ने मामला दर्ज करवाया है कि 8 फरवरी को शाम करीब साढ़े 6 बजे मेरा पुत्र 27 वर्षीय देवीलाल जाट घर से बिना बताए कहीं चला गया जो वापस घर नहीं आया है। उसके बाद हमने देवीलाल को मोहल्ले में इधर-उधर तलाश किया और पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चला है।