झुर्रे की भोकई कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को पहंुची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना किसी वैध दस्तावेज के उपचार की दुकान खोलने वाले झोलाछाप चिकित्सक की ईलाज की दुकान को बंद कराया। यादव क्लिनिक को सील किया गया। भोकई में टीम ने एक ही क्लिनिक पर कार्रवाई की है।बीएमओ डा अंकिल सहलाम ने मंगलवार 6 बजे कार्रवाई की जानकारी दी।