राहतगढ़: राहतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न डॉक्टर अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार दोपहर 2:00 बजे राहतगढ़ नगर मंडल के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर नमन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार पप्पू तिवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।