राजातालाब: अदमापुर में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- 'तिरंगा हमारी शान, धरती हमारी जान'
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, बोले- "तिरंगा हमारी शान, धरती हमारी जान" वाराणसी। राजातालाब तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह लगभग 09 बजे अदमापुर में किसानों ने प्रदर्शन कर स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी उपजाऊ कृषि भूमि नहीं छोड़ेंगे।