जुलाना: बराड़ खेड़ा गांव में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम हुआ आयोजित
Julana, Jind | Feb 11, 2024 रविवार को बर खेड़ा गांव में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों के चलते दुखी और त्रस्त है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।