जुलाना: चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलना देश के किसानों का सम्मान: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप लोहान
Julana, Jind | Feb 10, 2024 शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप लोहान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलना किसानों का सम्मान है ।इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। संदीप लोहान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह पूरे देश के किसानों के सबसे बड़े नेता थे।