गोहरगंज: ओबेदुल्लागंज: गैस सिलेंडर कालाबाजारी का वायरल वीडियो निकला फ़ेक, जाँच में सच आया सामने
सोशल मीडिया पर ओबेदुल्लागंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर वायरल हुआ वीडियो गलतफहमी का मामला निकला। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति दीपक नामदेव ने खुद सामने आकर बताया कि उसने यह वीडियो गलतफहमी में बनाया था। वहीं जिस उपभोक्ता को सिलेंडर दिया गया था, उसने भी स्पष्ट किया कि उसे नियम अनुसार ही गैस सिलेंडर मिला था।