डलमऊ: मुराई बाग चौराहे पर बाइक सवार को पुलिस द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
डलमऊ कस्बे के मुरई बाग चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार युवक को कुछ पुलिसकर्मी थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है