बौंसी: बौंसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदान
Bausi, Banka | Apr 7, 2026 संकल्प सेवा संस्था, दुर्गा पूजा समिति एवं व्यावसायिक कल्याण समिति संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बौंसी स्थित मंदार इन राजवीर होटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूरनलाल टुडू सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया।