थाना बापौली पुलिस ने बपौली में बहरामपुर रोड पर स्थित खाद-बीज की दुकान से 1.20लाख रूपए चोरी करने के दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी फरमान व सद्दाम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।