घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे का भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने नई जिम्मेदारी की दी बधाई
घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक एवं हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नियुक्त किए गए मंगल सिंह धुर्वे का मंगलवार सुबह 11 बजे आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।