चूरू: मौत के 11 महीने बाद कागजों में 'जिंदा' हुआ शख्स, फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने के मामले में 2 लोग गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 15, 2026 चूरू की कोतवाली पुलिस ने फर्जी वसीयत से जमीन हड़पने के मामले में कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृत व्यक्ति को कागजों में जिंदा दिखाकर उसके नाम से फर्जी वसीयत तैयार की गई और झूठे गवाहों के सहारे जमीन पर कब्जा कर लिया गया।