मुज़फ्फरनगर: हिंदू बस्ती भरतिया कॉलोनी में मकान खरीद कर नमाज़ पढ़े जाने को लेकर हिंदू नेताओं ने किया हंगामा, की तोड़फोड़
नई मंडी थाना क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी के हिंदू बहुमूल्य क्षेत्र में एक मकान के मुस्लिम के नाम बैनामें के बाद मकान में 35 लोगों के रहने के बाद वहां पर कुछ लोगों को बुलाकर नमाज पढ़ने के मामले को लेकर हंगामा खड़ा हो गया।हंगामा देख वहां पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।वहीं मकान के एक हिस्से में अवामे हिंद पार्टी के पोस्टर आदि मिलने से लोगों में गुस्सा फूट गया।