हाथरस: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में समाधान दिवस व पीस कमेटी की बैठक, अलग-अलग संप्रदाय के धर्मगुरु रहे उपस्थित
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली पर जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा की मौजूदगी मे समाधान दिवस मे प्राप्त विभिन्न शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अलग-अलग पीस कमेटी की बैठक के दौरान लोगों से उनके सुझाव लिए।