पूरनपुर: शेरपुर कला में बहन के विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक की हत्या मामले में मुकदमा दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में दहेज विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी इरशाद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री नेहा का विवाह हसीब पुत्र हबीब के साथ हुआ था।