मुरैना: भैंस निकालने के विवाद में दो परिवारों के बीच बुढावली गांव में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों पक्षों से तीन घायल,
Morena, Morena | Jun 19, 2026 मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढावली गांव में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दुधारू भैंस निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष से भी मामला दर्ज कर लिया है