PM आवास का सपना अधूरा, खंडहर बने मकान | CG Bhaskar
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक गांव में 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 45 परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए थे। लेकिन वर्षों बाद भी केवल 25 मकानों का ही निर्माण हो पाया है, जबकि कई मकान अधूरे पड़े हैं। बाकी पात्र परिवार आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में उनके सामने हर दिन खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने योजना की जांच कर अधूरे आवास जल्द पूरे कराने और सभी पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने की मांग की है।
#PMAwasYojana #PMAY #PMAYGramin #Raipur #Chhattisgarh #HousingScheme #RuralDevelopment #GovernmentScheme